{"_id":"5fa2e5db8ebc3eb8670bf3ba","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-driver-serious-chitrakutt-news-knp592464146","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चालक गंभीर
विज्ञापन
बरगढ़/मऊ(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरगढ़ घाटी के छितैनी मोड़ के पास एक बाइक सवार अन्ना मवेशी से टकराकर सड़क पर गिर गए। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसमें से एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई और दूसरे को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। युवक जमानत के कागजात तैयार कराने के लिए दोस्त के साथ मऊ आया था।
सुचेता कालोनी बरगढ़ निवासी प्रमोद कोल (35) पुत्र बेचूलाल अपने दोस्त रामनरेश कोल पुत्र दशरथ के साथ कचहरी के काम के लिए मंगलवार को बाइक से मऊ आया था। कचहरी में जमानत की कार्रवाई कराने के बाद प्रमोद दोस्त के साथ कस्बा स्थित किटहना गांव अपनी ससुराल चला गया।
विज्ञापन
देरशाम अंधेरा होने पर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह बरगढ़ घाटी के पास स्थित छितैनी मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक सामने से मवेशी आ गए। उनको बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घायलों को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में प्रमोद कोल की मौत हो गई और चालक रामनरेश को गंभीर हालत में वहां से प्रयागराज रेफर किया गया है।
प्रमोद के भाई विजय बहादुर ने बताया कि वह अपनी सुसराल गया था। वहीं से लौटते समय रास्ते में दुर्घटना हो गई। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। घटना के बाद से पत्नी सुशीला देवी क ा रो-रोकर बुरा हाल है।