फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike rider dies due to collision with vehicle

Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 02 Mar 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with vehicle
चित्रकूट। हाईवे पर वाहन ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बांदा जिले के बिसंडा थाने के मरौली निवासी रजत प्रताप सिंह ने बताया कि छोटा भाई पुनीत सिंह (24) लगभग दो साल से भरतकूप कस्बे में रहकर लोहे की दुकान पर काम करता था। गुरुवार की रात वह बाइक से कर्वी आ रहा था। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अकबरपुर मोड़ बीएसएनएल आफिस के पास सामने से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी। बाइक सवार ने हेलमेट पहना था। वह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था। पिता किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मां मन्नी सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed