{"_id":"66464e5b4c2421e24b0a0fb1","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-vehicle-chitrakoot-news-c-12-1-knp1055-688145-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। डीजल लेने जा रहे बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। आधे घंटे तक बाइक सवार लहूलुहान हाईवे किनारे पड़ा रहा। राहगीरोंं की मदद से अस्पताल पहुंंचाया गया। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
रैपुरा थाना क्षेत्र के घुरेहटा गांव निवासी लवलेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा लक्ष्मण यादव (18) बुधवार की रात को ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने बाइक से पेट्रोल पंप जा रहा था। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रमटेकवा चौराहे के पास सामने से आए वाहन ने बाइक पर टक्कर मार दी। रात होने से काफी देर तक बाइक सवार वहीं पडा रहा। कुछ राहगीर निकले तो पुलिस को सूचना देकर उसे अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल के आधार पर शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इससे मातम छा गया। गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि नया ट्रैक्टर खरीदकर खेती करता था।