{"_id":"65959f73c00d5af3c70c5eba","slug":"bike-collides-at-an-angle-on-the-highway-one-dead-another-injured-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4059-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईवे किनारे एंगल से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईवे किनारे एंगल से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। मंगलवार की रात बाइक से लौट रहे दोस्त हाईवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ईंगल से टकरा गए। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। घायल की हालत गंभीर देखकर प्रयागराज रेफर किया गया है।
कर्वी कोतवाली अंतर्गत पुरानी बाजार धुस मैदान निवासी मौसा श्यामलाल रैकवार ने बताया कि भतीजा मोहित (21) बचपन से नानी मुन्नी देवी के यहां रहता था। मंगलवार की देर रात मोहित व जगदीशगंज निवासी दोस्त वैभव गुप्ता बाइक से घर आ रहे थे। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुरानी बाजार डाकघर के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन की रोशनी से वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा। बाइक सड़क किनारे लगे ईंगल से टकरा गई। इस हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैभव गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार वैभव ने हेलमेट नहीं पहना था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने घायल वैभव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर प्रयागराज रेफर कर दिया। मोहित दो भाई व दो बहनों मेंं दूसरे नंबर का था। वह होम डेकोरेशन का काम करता था। मां आशा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।