{"_id":"65c524a80cb500c15a0daf46","slug":"bike-collided-with-car-on-highway-three-siblings-died-in-relationship-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104845-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईवे पर कार से टकराई बाइक, रिश्ते में तीन भाई बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईवे पर कार से टकराई बाइक, रिश्ते में तीन भाई बहन की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली अंतर्गत ब्यूर गांव के पास तेज रफ्तार से जा रही कार ने बाइक पर टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार रिश्ते में दो भाई व एक बहन की मौत हो गई। अनियंत्रित कार सड़क किनारे गढडे में जा गिरी। चालक भाग निकला। जिस युवती की मौत हुई उसी की शादी के लिए लड़का देखने के लिए दोनों भाई लेकर आये थे।
रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी हरिशचंद्र सोनकर(२३) अपने दादा के पुत्र दशरथ सोनकर (२४) के साथ बाइक से रिश्ते में बहन खुशबू (१८) को लेकर जिला मुख्यालय के शंकर बाजार आए थे। अपने रिश्तेदार मनीष के यहां रूककर खुशबू की शादी के लिए लड़का देखने आए थे। इनके रिश्तेदार ने बताया कि लड़का वालों ने लड़की को दिखाने की मांग की थी। गुरुवार की देर शाम को कार्यक्रम होने के बाद तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही हाईवे के सदर कोतवाली अंतर्गत ब्यूर के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आई कार ने बाइक पर टक्कर मार दी। इसके बाद कार गढडे में जा गिरी और चालक भाग निकला। इधर तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची रैपुरा व कोतवाली पुलिस टीम तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। लगभग एक घंटे तक तीनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद एक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने शिनाख्त की। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था लेकिन उसके सीने व पेट में ज्यादा चोट लगी। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल में पहुंंचे परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने तीनों शव का पंचनामा कराया। मृतक हरिशचंद्र तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। खुशबू के एक भाई है और दशरथ तीन भाइयोंं में तीसरे नंबर का था।