फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bhim Army and Azad Samaj Party demonstrated

Chitrakoot News: भीम आर्मी आर आजाद समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Apr 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army and Azad Samaj Party demonstrated
चित्रकूट। मऊ पुलिस से अभद्रता और मारपीट के मामले में भाजपा नेताओं पर कार्रवाई न होने से भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला संयोजक एसके गौतम ने बताया कि थाना मऊ में भाजपा के पूर्व विधायक के संरक्षण में कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ बीच चौराहे में मारपीट व अभद्रता की गई थी। इसके बाद थाना परिसर के अंदर भी गाली गलौज की गई थी। कार्रवाई से बचने के लिए खुद पर ही पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा दिया। पुलिस ने अभी तक अभद्रता व मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी नहीं की है। भीम आर्मी ने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाल कर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जिला महासचिव श्रीपाल प्रजापति, कुमार सिद्धार्थ, विनोद वर्मा, रामनाथ वर्मा, सनी कुमार वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

-इनसेट
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर हो कार्रवाई
इसी मामले में भाजपा के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने शराब के नशे में भाजपा नेता के नाबालिग बेटे और उसके दोस्त की पिटाई की थी। मानवाधिकारों का थाने में दुरुपयोग किया गया। पीड़ित पक्ष पर पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन अभी तक पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed