फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bhartiya kisan union

चित्रकूटः खाद, बीज और पानी को परेशान अन्नदाता

Sat, 12 Sep 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
bhartiya kisan union
राजापुर (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रगौली के पुराने स्वास्थ्य भवन में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान बब्बू पांडेय ने की।
विज्ञापन

तहसील इकाई राजापुर के अध्यक्ष शिवदयाल सिंह उर्फ बबलू ने कहा कि जनपद में अन्नदाता पानी, बीज व खाद के लिए परेशान है। सहकारी समितियों के माध्यम से 266.50 रुपये की यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन यूरिया की मारामारी मची हुई है। खाद विक्त्रस्ेता 350 रुपये से अधिक में यूरिया खाद की बाजार में बिक्री कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना है।
विज्ञापन

महापंचायत में जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों की आय कागज में ही दुगनी करने की बात करती है। जबकि यूनियन की काफी दिनों से मांग कर रहा है कि किसान आयोग का गठन किया जाए। इसे दोनों सरकारें अनदेखी कर रही हैं। किसान दैवीय आपदा, ओलावृष्टि, अतिवृष्टि, सूखा व अन्ना प्रथा से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर तहसील के पंप कैनाल फेल हो चुके हैं। किसान नहरों में पानी देखने को तरस रहा है। ब्लाक अध्यक्ष मुन्ना देवरवा ने कहा कि भाकियू गैर राजनैतिक पार्टी है, जो महात्मा गांधी की विचारधारा सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर किसानों की समस्याओं के लिए लड़ता है।
कहा कि ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छीबों में ऊर्जा पावर प्लांट द्वारा किसानों की जो भूमि अधिग्रहण की गई है, उसमें किसानों को सही ढंग से मुआवजा नहीं दिया गया।

इस मौके पर वीरेंद्र सिंह पंवार, सत्यनारायण त्रिपाठी उर्फ छोटे पिढिया, बरातीलाल पांडेय, देवेंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह, तिलक सिंह, अजीत सिंह, हरबख्श सिंह, नथन सिंह, रमेशचंद्र मिश्रा, नरेश तिवारी, विजय कुमार पांडेय, योगेंद्र सिंह, बद्री गुरौलिहा व पंकज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed