फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bharat Yatra from Ayodhya reached Dharmanagari

अश्रुपूर्ण नेत्रों से खडांऊ लेकर लौटे भरत

Wed, 24 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bharat Yatra from Ayodhya reached Dharmanagari
चित्रकूट। अयोध्या से निकली भरत यात्रा का चित्रकूट के संत महंतों ने स्वागत किया। इसके बाद कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर भरत मिलाप मंदिर पहुंची। यहां पर अयोध्या से आई रामलीला मंडली के कलाकारों ने भरत मिलाप की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन

बुधवार को भरत यात्रा में शामिल साधू संतों की टोली ने रामनाम कीर्तन करते हुए कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा की। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर रामघाट में स्वामी मत्तगजेंद्रनाथ के दर्शन किये। इसके बाद मंदाकिनी की आरती में शामिल हुए। इस दौरान बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व समाजसेवी अंकित पहारिया ने साधु संतों की टोली पर पुष्प वर्षा की। यात्रा अयोध्या के संत कमलनयन दास, अवध बिहारीदास, मनमोहन दास के नेतृत्व में चित्रकूट पहुंची। यात्रा का धर्मनगरी के संत महंत दिव्यजीवनदास, रामहृदय दास, मत्तगजेंद्र नाथ स्वामी मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, कामदगिरी मंदिर के संत मदनदास, कथा वाचक पं. महेंद्र शास्त्री, दिनेश तिवारी, केसरी तिवारी व अश्वनी आदि ने सभी संतों का स्वागत कर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed