{"_id":"61d1f9c8bf000500bc609d7a","slug":"bhakiyu-honored-the-farmers-who-joined-the-movement-chitrakoot-news-knp6731692158","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने किया आंदोलन में शामिल हुए किसानों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने किया आंदोलन में शामिल हुए किसानों का सम्मान
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट) । भारतीय किसान यूनियन की दो दिवसीय समीक्षा बैठक खंडेहा गांव में हुई। जिसमें कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली सीमा पर हुए आंदोलन में शामिल होने गए जिले के किसानों को प्रशस्तिपत्र अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंडल उपाध्यक्ष रामकरण सिंह व जिलाध्यक्ष राम सिंह राही को भी सम्मानित किया गया
किसानों की बैठक में मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानूनों वापसी किसानों की एकजुटता व धैर्य का परिणाम है। किसान की रोटी तालों में बंद नही हो पाई। जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि खाद, पान, बिजली और धान खरीद पर अनियमितताएं हैं। इसके निदान के लिए तीन जनवरी को समस्त तहसील में रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि 10 जनवरी तक धान खरीद सुचारु नहीं हुई तो 11 को किसान धान लेकर कलक्ट्रेट पहुंच जाएंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल, देवेंद्र सिंह, नीलकंठ द्विवेदी, रमेश सिंह फौजी, तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह , राजकिशोर सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी ,तीरथप्रसाद सिंह ,ब्लाक अध्यक्ष जसवंत सिंह चौहान, हनुमान पाल, विनोद सिंह आदि रहे।