फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bhaajapa ke poorv saansad ne vartamaan bhaajapa saansad par aarop lagae, sanasanee machee

भाजपा के पूर्व सांसद ने वर्तमान भाजपा सांसद पर आरोप लगाए, सनसनी मची

Sat, 01 Aug 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhaajapa ke poorv saansad ne vartamaan bhaajapa saansad par aarop lagae, sanasanee machee
चित्रकूट। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन से पहले धर्मनगरी में सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद ने पार्टी के वर्तमान सांसद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनका कहना है कि सांसद (तब बसपा में)आरके सिंह पटेल और कांग्रेस के एक पूर्व विधायक को ढांचा ढहाना रास नहीं आया था। चुनाव के दौरान आरके सिंह पटेल और कांग्रेस के एक बांदा के नेता ने उन पर ढांचे के टुकड़ों को बाथरूम में लगवाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पूर्व सांसद भैरो सिंह ने कहा कि आरके सिंह पटेल इस समय भाजपा से सांसद हैं। ढांचा ध्वंस के दौरान वह बसपा में थेे। तब उन्होंने और कांग्रेस के एक पूर्व विधायक ने स्थानीय अखबारों में विज्ञापन छपवाया था। इसमें कहा था कि वह मस्जिद के टुकड़े ले आए हैं। यह सब खास वर्ग के वोट हथियाने के लिए किया गया था। शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत में भाजपा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद ने बताया कि इस मामले का मुकदमा चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को रामघाट पर मंदाकिनी नदी का जल व कामदगिरी पर्वत की रज का कलश में संग्रह किया जा रहा था, उस समय वर्तमान सांसद पटेल का नया रूप देखकर वह हैरान हुए।
विज्ञापन

वहीं भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि उनकी पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र से कोई बात नहीं हुई है। उनके आरोपों की जानकारी नहीं है। उनका इस संबंध में कोई मुकदमा नहीं चल रहा है। पूर्व सांसद उनके सामने कोई आरोप लगाएंगे तो जवाब दिया जाएगा। यह आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed