{"_id":"621107cd90db194d0a11669b","slug":"benefits-to-the-general-public-from-legal-aid-clinics-chitrakoot-news-knp6814679180","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक सहायता क्लीनिक से आमजन को लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक सहायता क्लीनिक से आमजन को लाभ
विज्ञापन
चित्रकूट। गरीब, शोषित लोगों को कानूनी सहायता दिलाने की पहल की गई है। विधिक सहायता क्लीनिक के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। जनपद न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राधेश्याम यादव ने शनिवार को जिला प्रोबेशन कार्यालय में दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया।
जिला जज ने कहा कि विधिक सहायता क्लीनिक आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। यह क्लीनिक एकल खिड़की की तरह काम करेंगे जो विधिक सलाह के साथ-साथ आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी मदद करेंगे।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार, सचिव विदुषी मेहा, जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा प्रेरणा आदि भी रहे। इससे पहले राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी जनपद न्यायाधीश ने बैठक की।
विज्ञापन
जिला जज ने अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि पक्षकारों को नोटिस और सम्मन का शत प्रतिशत तामील कराएं। सचिव विदुषी मेहा ने भी पुलिस अधिकारियों से लोक अदालत के आयोजन में सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में अपर जिलाधिकारी एस सुधाकरण, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र राय आदि मौजूद रहे।