फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bekaaboo hua trak, pravaasee mahila ko raunda

बेकाबू हुआ ट्रक, प्रवासी महिला को रौंदा

Wed, 22 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
bekaaboo hua trak, pravaasee mahila ko raunda
घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : CHITRAKUTT
पहाड़ी(चित्रकूट)। थाना इलाके के विसंडा ओरन मार्ग पर बुधवार सुबह बेकाबू ट्रक ने पैदल जा रही प्रवासी महिला को रौंद दिया। पति व रिश्तेदार घायल हैं। घटना के बाद ट्रक और चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चालक की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भरतकूप थाना अंतर्गत तरांव गांव निवासी रज्जू प्रसाद पत्नी सुनैना के साथ हरियाणा में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन में एक माह पहले हरियाणा से लौटे थे। पत्नी का स्वास्थ्य कई दिनों से ठीक नहीं है। वह बुधवार को इलाज कराने परसौजा गांव के भोला यादव पुरवा पैदल जा रहे थे। साथ में तरांव निवासी रिश्तेदार श्यामदीन थे। कौहारी गांव के पास पहाड़ी की ओर से ओरन की तरफ जा रहे बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक सुनैना देवी (30)को रौंदते हुए निकल गया। इसी दौरान धक्का लगने से रज्जू व श्यामदीन गिरने से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा देख आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। इन्होंने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया। चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना पर थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा फोर्स के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका के पति और रिश्तेदार को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रज्जू प्रसाद ने बताया कि पत्नी का देसी इलाज कराने के लिए जाते समय यह घटना हुई है। सुनैना की मां बुलनिया का रो रो-कर हाल बेहाल है। मृतका के दो भाई व तीन बहने हैं। वह इनमें सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed