फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   behatar tareeke se karen jal sanrakshan ke kaary: deeem

बेहतर तरीके से करें जल संरक्षण के कार्य: डीएम

Thu, 23 Jul 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
behatar tareeke se karen jal sanrakshan ke kaary: deeem
कलक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री की भूजल सप्ताह कार्यक्रम की वीसी में मौजूद डीएम शेषमणि पांडेय व - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। मुख्यमंत्री की वीडियो कॉफ्रेंसिंग के बाद डीएम शेषमणि पांडेय ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशाें के मुताबिक जिले में जल संरक्षण के कामों में तेजी लाई जा रही है। मेरी छत, मेरा पानी समेत जल संरक्षण के अन्य कामों को बेहतर तरीके से किया जाए तो गर्मियों में होने वाली समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि तालाबों के जीर्णोद्धार और चेकडैम के कामों के सार्थक परिणाम आ रहे हैं। एक वर्ष के अंदर सरकारी भवनों पर रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग के कार्य कराए जाएंगे। बरसात को देखते हुए अभी से जल सुरक्षित करने का कार्य शुरू कर दें। वहीं वीडियो कॉफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जुलाई तक प्रदेश में जल शक्ति विभाग ने भूजल सप्ताह का आयोजन कर जल स्तर को बढ़ाने का अभिनव कार्य किया है। प्रदेश के 287 विकासखंडों में भूजल में 20 सेंटीमीटर तक गिरावट हुई है। 77 विकास खंडों में एक से आधा मीटर तक गिरावट मिली। 82 विकास खंड अतिदोहित, 47 क्रिटिकल और 151 विकासखंड सेमी क्रिटिकल दायरे में मिले हैं। प्रदेश में भूजल की उपलब्धता लगातार कम हो रही है। इससे चिंता करना आवश्यक है।
विज्ञापन

एनआईसी में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के दौरान जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई विनय कुमार श्रीवास्तव, प्रधान सेमरिया जगन्नाथवासी, दिव्या त्रिपाठी, सर्वोदय सेवा आश्रम के अभिमन्यु सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed