फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bdo manikpur

बीडीओ मानिकपुर के निलंबन की करें संस्तुति

Tue, 14 Apr 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
bdo manikpur
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल ने अधीनस्थ अधिकारियों से कहा है कि आने वाले त्योहारों और जयंती पर भीड़ एकत्र न हो। साथ ही जुलूस न निकले, यह सुनिश्चित करें। लोग घरों पर ही त्योहार मनाएं। किसी भी दशा में लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। होम क्वारंटीन में रखे व्यक्तियों से दूरभाष पर वार्ता करें। खाद्यान्न भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बीडीओ मानिकपुर कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। इस पर डीएम ने सीडीओ से कहा कि बीडीओ के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजकर मुख्यालय से संबद्ध कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसी व्यक्ति का राशन कार्ड बना था। अब उसका नाम कट गया है, तो इस बारे में एसडीएम व बीडीओ सूचना दें। जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि 15 अप्रैल से शत-प्रतिशत निशुल्क खाद्यान्न का वितरण कराएं। जो लोग 14 दिन के बाद घर जा रहे हैं, उनका स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराएं। दूसरे प्रदेशों व जिलों से लगने वाली जिले की सीमा को सील रखें। ताकि कोई भी व्यक्ति आवागमन न सके। इसमें कोई कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन

डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराकर अनिवार्य रूप से लागू कराएं। इसका प्रचार-प्रसार कराया जाए। सीडीओ इसकी नियमित समीक्षा करें। सरकारी चिकित्सालय व निजी चिकित्सालय में आपातकालीन व्यवस्था 24 घंटे खुले। सभी चिकित्सालय में दवाएं आदि व्यवस्थित रखें। सुरक्षा व्यवस्था कराई जाए। एडीएम क्षेत्र भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। सीएमओ से कहा कि टीम गठित कर सुनिश्चित कराएं। टेली मेडिसन से सभी चिकित्सालयों में मरीजों का इलाज किया जाए। बाहर से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डिप्टी आरएमओ से कहा कि 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं क्रय केंद्रों का संचालन कराएं। जहां पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइजर साबुन आदि व्यवस्था रहे। सभी केंद्रों पर किसानों को टोकन सिस्टम भी लागू करें। ताकि भीड़ न हो। किसानों के अनाज का समर्थन मूल्य उन्हें मिले। कम दामों पर कोई भी बिचौलिया नहीं खरीदने पाए। लॉकडाउन के दौरान जो धनराशि खातों पर आ रही है। कोई भी बैंक उस धनराशि को न काटे नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने एसडीएम तथा सीओ से कहा कि बैंकों, गैस एजेंसी, उचित दर विक्रेताओं के यहां भीड़ न लगे। सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग अवश्य कराएं। इसमें जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लग कर व्यवस्था कराएं। बैठक में सीडीओ डॉ महेंद्र कुमार, एडीएम जीपी सिंह, एएसपी बलवंत चौधरी, एसडीएम, बीडीओ समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed