फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BDC demonstrated in the block premises

ब्लाक परिसर में बीडीसी ने किया प्रदर्शन

Fri, 12 Nov 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
BDC demonstrated in the block premises
पहाड़ी। स्वाभिमान संघ के तत्वावधान में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास निधि देने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर पहाड़ी ब्लाक परिसर में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

संघ के ब्लाक अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत के सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने के बाद नौ सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारी पहाड़ी राजबहादुर सिंह को सौंपा। जिसमें कहा गया कि प्रतिवर्ष 10 लाख की विकास निधि दुर्घटना होेने पर दस लाख का बीमा ग्राम पंचायत स्तर पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय, किसी भी बैठक में सम्मिलित होने के लिए अतिरिक्त 500 रुपये का भत्ता, पेंशन की व्यवस्था, शास्त्र लाइसेंस की छूट आदि शामिल रही। इस मौके पर गणेश शंकर, सुशील कुमार, अनिल कुमार, सीमा देवी दीपक सिंह, रािशान सिंह, रानी देवी, गौलाल यादव, सगसुन अली पप्पू मोहन राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मऊ संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार- क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के आवाहन पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मऊ विकास खंड, रामनगर सहित मानिकपुर विकास खंडों में भी धरना प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला सहित अमरनाथ, देशराज, अंकुर चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed