फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bargarh mourns: Ayush's kidnapping and murder shocks everyone, market remains closed for the third day

बरगढ़ में मातम: आयुष की अपहरण के बाद हत्या से सभी स्तब्ध, तीसरे दिन भी बंद रहा बाजार

Mon, 26 Jan 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 26 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bargarh mourns: Ayush's kidnapping and murder shocks everyone, market remains closed for the third day
फोटो-24सीकेटीपी 11 अशोक को सांत्वना देते बसपा जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद - फोटो : केडीए
चित्रकूट। बरगढ़ में कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे के अपहरण और उसकी निर्मम हत्या से परिवार के साथ कस्बे के लोग गहरे सदमे में हैं। इस हृदय विदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में गम और तनाव का माहौल बना हुआ है। जहां आम दिनों में सुबह सात बजे से ही बाजारों में रौनक आ जाती है, वहीं रविवार को बरगढ़ कस्बा की प्रमुख सड़कों, गलियों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। तीसरे दिन रविवार को भी पूरे बाजार में प्रतिष्ठानों के शटर बंद रहने से कारोबार पूरी तरह ठप रहा। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहा, हर तरफ पुलिस के जवानों की बूटों की आवाज सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन

यह दिल दहला देने वाली घटना बीते 22 जनवरी की शाम को हुई थी, जब बरगढ़ के प्रतिष्ठित कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के 13 वर्षीय बेटे आयुष का अपहरण कर लिया गया था। बाद में उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के संबंध में पुलिस ने एक मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी को मार गिराया। वहीं, घटना का मुख्य आरोपी इरफान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

आयुष के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन रविवार को भी बरगढ़ कस्बा में माहौल तनावपूर्ण बना रहा। प्रमुख चौराहों से लेकर गलियों तक में सन्नाटा छाया रहा। व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं और प्रतिष्ठानों के शटर डाउन रहे, जिससे कारोबार ठप रहा। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं और वे अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस घटना ने पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता प्रकाश केसरवानी का कहना है कि उसके बेटे आयुष केसरवानी की हत्या में शामिल सभी आरोपियों पर जब तक पूरी कार्रवाई नहीं हो जाएगी बाजार बंद रहेगा। इसमें सभी व्यापारियों ने सहयोग का भरोसा दिया है।

फोटो-24सीकेटीपी 11 अशोक को सांत्वना देते बसपा जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद

फोटो-24सीकेटीपी 11 अशोक को सांत्वना देते बसपा जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद- फोटो : केडीए

फोटो-24सीकेटीपी 11 अशोक को सांत्वना देते बसपा जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद

फोटो-24सीकेटीपी 11 अशोक को सांत्वना देते बसपा जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद- फोटो : केडीए

फोटो-24सीकेटीपी 11 अशोक को सांत्वना देते बसपा जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद

फोटो-24सीकेटीपी 11 अशोक को सांत्वना देते बसपा जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद- फोटो : केडीए

फोटो-24सीकेटीपी 11 अशोक को सांत्वना देते बसपा जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद

फोटो-24सीकेटीपी 11 अशोक को सांत्वना देते बसपा जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद- फोटो : केडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed