{"_id":"6309140f5f14c448533df5e2","slug":"banda-devotees-take-a-dip-in-mandakini-three-day-bhadai-fair-begins-in-dharmanagari-lakhs-of-devotees-arrive-chitrakoot-news-knp714820940","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी, धर्मनगरी में तीन दिवसीय भदई मेला शुरू, लाखों श्रद्धालु पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी, धर्मनगरी में तीन दिवसीय भदई मेला शुरू, लाखों श्रद्धालु पहुंचे
विज्ञापन
फोटो- 6- भदई अमावस्या पर मंदाकिनी में डुबकी लगाने के लिए रामघाट पर मौजूद श्रद्घालु । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। तीन दिवसीय भदई अमावस्या में पहले दिन शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं ने रिमझिम बारिश के बीच मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा की। इसके बाद विभिन्न तीर्थ क्षेत्रों के दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के अधिकारी व पुलिस के जवान तैनात रहे।
कोरोना के दो साल बाद भदई अमावस्या में इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे हैं। तड़के से ही मंदाकिनी नदी में स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही। मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, स्फटिकशिला, गुप्त गोदावरी, सतीअनुसुइया आश्रम सहित अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण श्रद्धालुओं से सावधानी से नहाने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
जलभराव होने से रहे परेशान
कई स्थानों पर जलभराव होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हमीरपुर के राजीव राजपूत, सुनैना राजपूत ने बताया कि पीलीकोठी मार्ग व जानकीकुंड मार्ग में जलभराव होने से निकलना मुश्किल था।
विज्ञापन
बाजार हो गए गुलजार
श्रद्धालुओं के आने से चित्रकूट के बाजार गुलजार हो गए। बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों ने खूब खरीदारी की। परिक्रमा मार्ग पर लकड़ी के खिलौने, घर की सजावट का सामान, फैंसी कपड़े व मिठाई की दुकानें खुली हैं। दुकानदार राजेश गुप्ता, सुनील कुशवाहा, राजू पटेल, पिंटू द्विवेदी ने बताया कि भदई अमावस्या में खूब बिक्री हुई है।