फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Banda: Chitrakoot: Leopard of Etawah reached Tiger Reserve Ranipur

चित्रकूट : टाइगर रिजर्व रानीपुर पहुंचा इटावा का तेंदुआ

Wed, 21 Dec 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Banda: Chitrakoot: Leopard of Etawah reached Tiger Reserve Ranipur
मानिकपुर (चित्रकूट)। इटावा सफारी पार्क के पास पकड़ा गया तेंदुआ अब टाइगर रिजर्व रानीपुर के जंगल का मेहमान बन गया है। बुधवार की देर शाम को वन विभाग के विशेष वाहन में तेंदुए को लाकर मारकुंडी मानिकपुर के पास मारकुंडी वन बीट के चौरी के जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व रानीपुर के उप निदेशक आरके दीक्षित ने बताया कि पूरी सुरक्षा के साथ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में यह तेंदुआ छोड़ा गया है। इस जंगल में पहले से एक दो बाघों की मौजूदगी जानकारी है। यह नर है और तीन से चार साल की उम्र का है। इसकी पूरी पैमाइश कराई गई है और स्वस्थ बताया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी मारकुंडी अशोक कुमार जैन, क्षेत्रीय वन अधिकारी मानिकपुर कृष्ण पाल द्विवेदी, वन दरोगा देवेंद्र मिश्रा, रामभवन, उदयकुमार, उमेश शुक्ला व सुदेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि इटावा सफारी पार्क में नाली के रास्ते घुसे एक तेंदुए को स्थानीय कर्मचारियों ने पिंजड़े में बंद कर लिया था। सफारी के उप निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि इस तेंदुए को विशेष वाहन से सुरक्षा के साथ बुधवार की सुबह चित्रकूट के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र को केंद्र व प्रदेश सरकार ने इसकी मंजूरी दी है। यह यूपी का चौथा टाइगर रिजर्व क्षेत्र है। सीमा क्षेत्र से ही जुड़े पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र होने से जंगलों में बाघ अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों की बस्ती तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed