फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   baby born in mahanagri express in chitrakoot

महानगरी एक्सप्रेसम में हुआ बच्चे का जन्म, आजमगढ़ से मुंबई जा रही थी महिला

Thu, 02 Jul 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
baby born in mahanagri express in chitrakoot
मानिकपुर(चित्रकूट) में महानगरी एक्सप्रेस में एक प्रवासी महिला का प्रसव बुधवार की देर हुआ। इसकी सूचना मिलते ही स्टेशन कर्मियों व आरपीएफ की मदद से मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर जच्चा-बच्चा को सीएचसी लाया गया। नवजात की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। महिला आजमगढ़ जिले की रहने वाली है, जो मुंबई से अपने घर जा रही थी।
विज्ञापन

आजमगढ़ निवासी सुधा गुप्ता पत्नी अर्जुन गुप्ता का मुुंबई से चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस मेें मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास तेज प्रसव दर्द के बाद प्रसव हो गया। इसकी जानकारी होने पर स्टेशन के कर्मचारी व आरपीएफ, जीआरपी पुलिस ने जच्चा-बच्चा को उतारा एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

मानिकपुर स्टेशन प्रबंधक अंचल पांडेय ने बताया कि मुंबई से आजमगढ़ को जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस ट्रेन मानिकपुर रेलवे स्टेशन में बुधवार शाम 7:30 पर आई। जानकारी मिली की एक महिला को ट्रेन में ही प्रसव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर रेलवे स्टेशन के कर्मचारी व जीरआरपी के पुलिस कर्मी महिला व उसके नवजात बच्चे को ट्रेन से स्टेशन में उतरा। इसके बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए भेजा। अस्पताल के अधीक्षक आर के गुप्ता ने बताया कि नवजात बच्चे का वजन एक किलो 400 ग्राम होने पर उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed