{"_id":"6a0765ee83bd28bf51007ee5","slug":"ayush-murder-case-irfans-bail-rejected-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-131129-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आयुष हत्याकांड के आरोपी इरफान की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आयुष हत्याकांड के आरोपी इरफान की जमानत खारिज
Fri, 15 May 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 15 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। बरगढ़ कस्बा निवासी आयुष केसरवानी के अपहरण और हत्या के मामले में आरोपी इरफान अंसारी की जमानत अर्जी अपर सत्र न्यायाधीश ने निरस्त कर दी है। आरोपी करीब चार माह से जेल में है।
बरगढ़ निवासी कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी के 13 वर्षीय बेटे आयुष का 22 जनवरी को अपहरण हुआ था। अपहरणकर्ताओं ने 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। बाद में आयुष की हत्या कर शव को शौचालय के हौज में छिपा दिया गया था।
पुलिस ने इरफान अंसारी और साहिबे आलम उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर शव बरामद किया था। कल्लू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, जबकि इरफान के पैर में गोली लगी थी। इरफान अंसारी तभी से जेल में है। शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश राम मणि पाठक ने सुनवाई के बाद उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।