फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ayodhya's work is complete, now it's time to go to Mathura: Raju Das

अयोध्या का काम पूरा, मथुरा चलने की बारी : राजू दास

Sun, 07 Jul 2024 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya's work is complete, now it's time to go to Mathura: Raju Das
चित्रकूट। अयोध्या से आए हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास महाराज ने कहा कि मोदी-योगी के कार्यकाल में धार्मिक क्षेत्रों का विकास तेजी से हुआ है। अन्य दलों की सरकारों में सिर्फ एक कौम व एक मजहब की बात होती थी। अयोध्या में भाजपा की हार पर कहा कि अब अयोध्या का काम पूरा हुआ, मथुरा चलने की बारी है। हाथरस कांड के लिए सूट बूट वाले बाबा को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि ऐसे ढोंगी बाबाओं के आश्रम पर बुलडोजर चलना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को चित्रकूट पहुंचे महंत ने भगवान कामदनाथ के दर्शन और पूजन कर कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा की। लोकसभा चुनाव में कई प्रमुख स्थानों पर भाजपा की हार पर कहा कि प्रभु राम ने संदेश दिया है कि अब अयोध्या का काम पूरा हुआ मथुरा चलने की बारी है।
विज्ञापन

अयोध्या के विकास कार्यों पर सवाल उठाने वाले सपा व कांग्रेस पर तंज कसा कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व विश्व पटल पर स्थापित करने से इन्हें किसने रोका था। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने सिर्फ मजारों की बाउंड्रीवॉल बनाने का काम किया है। कभी श्रीराम का मंदिर बनवाने के बारे में भी नहीं सोचा। इस मौके पर कथा व्यास अन्नू दास व रतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed