{"_id":"689b763fd450206fdf0e2c1a","slug":"attempt-to-run-over-traffic-officer-with-car-three-arrested-and-sent-to-jail-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-119210-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: यातायात प्रभारी पर कार चढ़ाने का प्रयास, तीन को पकड़कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: यातायात प्रभारी पर कार चढ़ाने का प्रयास, तीन को पकड़कर भेजा जेल
Tue, 12 Aug 2025 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी पर शराब के नशे में तीन कार सवारों ने चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद कार लेकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने घेरा बंदी कर कार सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि तीनों शराब के नशे में हैं। पुलिस ने कार को सीज कर तीनों को जेल भेज दिया है। यातायात प्रभारी समेत सिपाहियों का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वह सिपाही जागेश्वर प्रसाद, जियाउद्दीन व अजय यादव के साथ सोमवार की शाम को बेडी पुलिया पर्यटक चौराहा की ओर ड्रंकन ड्राइव चेकिंग कर रहा था। एक चलती कार में तीन सवार शराब पी रहे थे। उनको रोकने के लिए कहा तो कार भगाते हुए जान से मारने की नीयत से चढ़ाने की कोशिश की। पीछे हटने पर जान बची। कार सवार मौका देखकर भाग गए। सीतापुर व शिवरामपुर चौकी को घेराबंदी करने के लिए सूचना दी।
किसी तरह रामायण मेल के रैन बसेरा के गेट नंबर-दो के पास कार को रोक लिया गया। तीनों को चेक किया गया तो शराब की अधिक मात्रा मिली। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम पता बांदा जिले के बबेरु थाना के पुरानी बाजार बताया। साथ में कमासिन रोड बबेरु निवासी सोनू साहू, कसहाई रोड कर्वी निवासी रोहित साहू था। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार को सीज कर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को घटना के समय मौजूद यातायात प्रभारी समेत सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।