फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Attempt to murder Union Cabinet Minister's brother-in-law

Chitrakoot News: केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के देवर पर जानलेवा हमले का प्रयास

Mon, 17 Nov 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 17 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Attempt to murder Union Cabinet Minister's brother-in-law
चित्रकूट। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल के देवर व यूपी के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के भाई पर कुछ लोगों ने हाईवे पर रोककर जान से मारने का प्रयास किया। वो नियंत्रण से घर को लौट रहे थे। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे और पुलिस को सूचना दी। तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

मऊ तहसील क्षेत्र के लौरी हनुमानगंज प्रधानपति अरुण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह ने बताया कि रविवार की रात को वह एक रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में गए थे। वहां से घर लौटते समय जैसे ही वह रैपुरा थाना क्षेत्र के लौरी के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोका। उन्हें पहचानने के कारण उन्होंने गाड़ी रोकी और जैसे ही उनके पास पहुंचे तो दोनों ने गाली-गलौज कर तमंचा निकाल लिया और उनकी ओर तान दिया।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने वहां से गाड़ी भगाकर अपनी भागकर जान बचाई। बाद में एसपी समेत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इस मामले में रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के अनुसार लौरी निवासी सोनू पटेल, आशीष, हीरो, लालमन व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें सोनू व आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों में कई इनके रिश्तेदार हैं और कोई पारिवारिक कारण हो सकता है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed