{"_id":"66cc1fc166d5228ff502098c","slug":"attempt-to-forcibly-take-the-woman-from-the-hospital-bed-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109080-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अस्पताल के बेड से महिला को जबरन ले जाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अस्पताल के बेड से महिला को जबरन ले जाने की कोशिश
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में भर्ती महिला को इमर्जेंसी बेड से एक युवक जबरन ले जाने लगा। जानकारी होते ही अस्पताल पुलिस चौकी के सिपाही और स्टॉफ ने गेट पर पकड़ लिया। महिला को फिर से बेड पर लाकर लिटाया। उधर, आरोपी भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश कर रही है।
शहर के अहमदगंज के सड़क किनारे शनिवार की रात एक महिला (मछली मंडी निवासी आशा) को बेहोशी हालत में पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। साथ किसी के न होने पर 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में रात को इलाज के दौरान कुछ हालत सही होने पर युवक पहुंचा और महिला को चुपचाप बिना स्टॉफ को बताए बाहर ले गया।
अस्पताल गेट तक वह महिला को लेकर पहुंचा तो शक होने पर स्टॉफ ने पुलिस सूचना दी। पुलिसकर्मी संजीव ने स्टॉफ की मदद से गेट के पास दोनों को पकड़ लिया। महिला कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। इसी बीच मौका लगाकर युवक भाग निकला।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि युवक महिला के घर का सदस्य नहीं था। उसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। स्टॉफ के अनुसार युवक बहलाकर महिला को ले जा रहा था। महिला को अस्पताल में दुबारा भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह होश होने पर महिला ने अपना नाम आशा निवासी मछली मंडी बताया। सीसीटीवी फुटेज में देखकर यह भी बताया कि वह उस युवक को नहीं जानती है। इसके बाद कोतवाली सूचना देकर महिला होमगार्ड की सुपुर्दगी में महिला को उसके घर भेजा गया है।

पीलीभीत में बीएसए कार्यालय के पास ताला में कैद बहुद्देशीय हाॅल।संवाद