फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Atmaji was traveling from Ambassador to Dharmanagari

एंबेसडर से धर्मनगरी घूमे थे अटलजी

Sat, 18 Aug 2018 11:17 PM IST
एंबेसडर से धर्मनगरी घूमे थे अटलजी
एंबेसडर से धर्मनगरी घूमे थे अटलजी Updated Sat, 18 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Atmaji was traveling from Ambassador to Dharmanagari
a - फोटो : amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जिले में जनसंघ की जड़ मजबूत करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता से व्यक्तिगत मिलने का प्रयास किया था। इस दौरान धर्मशाला में रूके उन्होंने सबसे मुलाकात की थी। कई प्रमुख कार्यकर्ता के घर जाकर भोजन किया था। इन सब यादों को सहेजने वालों ने एतिहासिक तस्वीरों के साथ शनिवार को इसकी जानकारी दी।

 धर्मनगरी चित्रकूट से गहरा नाता होने के कारण 1986 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वर्तमान केंद्रीय मंत्री गृहमंत्री राजनाथ सिंह व पूर्व पीएम के निजी सचिव शिवकुमार ट्रेन से आए थे। शहर व आसपास के क्षेत्र में स्थानीय व्यवसायी मुकुल अग्रवाल की एंबेसडर कार से जाकर जनसंघ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। जिसमें भालेंदु कुमार सिंह, रामस्वरूप अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, रमन लाल जैन, भैरों प्रसाद गोयल, डा.गोपाल दास अग्रवाल, भोलानाथ गुप्ता, शिव प्रसाद सोनी, काका सिंधी आदि से मिले थे। जनसंघ से जुड़े मुकुल अग्रवाल ने बताया कि उनकी एंबेसडर कार से पूर्व पीएम आवास भी आए थे। इस दौरान अटलजी ने संगठन को मजबूत करने के लिए अन्य कार्यकर्ताओं को जोड़ने की सलाह दी थी। कहा था गांवों में बैठके कर जन संघ की नीतियों व कार्यों से अवगत कराए। चित्रकूट ऐसा क्षेत्र है जहां से बुंदेलखंड क्षेत्र में आसानी से जनसंघ को मजबूत किया जा सकता है। उनकी यादें धरोहर के रूप में बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed