{"_id":"5829c3024f1c1bd53b8fde1d","slug":"atm-lines-flashed-up-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में सड़क तक लगीं लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में सड़क तक लगीं लाइनें
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 14 Nov 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन रोड के एटीएम में सड़क तक लगी ग्राहकों की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। पांच सौ और हजार के नोट बंद होने के कारण आम लोगों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को बैंकों में अवकाश होने पर ग्राहक बड़े नोट बदलने के लिए भटकते रहे। उधर, शहर के ज्यादा एटीएम जवाब दे गए। कुछ ही एटीएम चालू रहे, जिसमें सड़क तक लंबी लाइन लगी रही। नोट बंद होने का बाजार में भी प्रभाव पड़ने लगा है। फुटकर नोट व रेजगारी की भी समस्या हो रही है। इस कारण बाजार में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
सराफा मार्केट तो आधी से ज्यादा बंद रही। सोमवार को बैंकों में अवकाश होने से बैंककर्मियों को भारी राहत मिली। गौरतलब है कि पांच दिनों से लगातार ओवरटाइम करते हुए कर्मचारियों की हालत खराब हो गई थी। इसके विपरीत बैंक बंद होने से सैकड़ाें ग्राहक बडे़ नोट जमा करने और बदलने के लिए भटकते रहे। प्रशांत कुमार कालूपुर, महेश कुमार कछारपुरवा व शंकर बाजार के भोला प्रसाद तिवारी ने बताया कि उन्हें बैंक अवकाश की जानकारी नहीं थी। उधर, शहर के ज्यादातर एटीएम भी बंद रहे। इससे फुटकर रुपये निकालने को भी लोग तरसे। मुख्यालय में दिन भर महज दो एटीएम चले, जिसमें सड़क तक लाइन लगी रही।
विज्ञापन