{"_id":"ddcef743f59792a8929572916037d47a","slug":"assault-with-police-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट।
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरेही के पास बुधवार देर रात पिकेट में तैनात पुलिसकर्मियों से कुछ लोगों ने अभद्रता कर मारपीट की। आरोप है कि उनकी वर्दी भी फाड़ दी। मारपीट के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि इनमें दो लोगों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बुधवार देर रात लगभग 11 बजे चकरेही के पास पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबिल रामसजीवन और होमगार्ड फूलचंद्र से कुछ लोगों ने आकर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी। इस उपद्रव से आसपास सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो लोगों का पता लगाया जा रहा है। बताया कि गिरफ्तार लोगों में मड़ैयन प्रधान नरेंद्र पुत्र चुन्नाराम यादव भी शामिल है।
विज्ञापन