{"_id":"59d7c2614f1c1b6a678b473e","slug":"ashram-system-will-be-removed-in-schools-due-to-lack-of-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम पद्धति स्कूलों में दूर होगी शिक्षकाें की कमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम पद्धति स्कूलों में दूर होगी शिक्षकाें की कमी
चित्रकूट
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Taking the information, the state's social welfare minister Ramapati Shastri
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग मंत्री रमापति शास्त्री ने शिक्षा, स्वच्छ पानी व सामूहिक विवाह कराने की योजना को बेहतर तरीके से लागू करने पर जोर दिया। समीक्षा बैठक में लक्ष्य के अनुरूप काम न मिलने पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। अधिकारियों की बैठक में आश्रम पद्धति विद्यालय का मुद्दा ज्यादा हावी रहा।
शुक्रवार को मुख्यालय पहुंचे प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री ने डाक बंगले में विभागीय मंडलीय समीक्षा बैठक में आश्रम पद्धति स्कूलों में शिक्षकों की कमी की सूची मांगी। उन्होंने निर्देश दिए कि इन स्कूलों में पानी की व्यवस्था आरओ के माध्यम से दी जाए। मीनू के आधार पर खाना दिया जाए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई जाएगी जिसमें कम से कम 10 जोेडों की शादी कराई जाएगी। अत्याचार उत्पीड़न में कितने लंबित मामले हैं इसकी जानकारी दें। । प्रतिपूर्ति योजना में 31 अक्टूबर तक आवेदन की अंतिम तिथि है,। लाभार्थियों के जल्द से जल्द आवेदन भरवाए जाए।
बैठक के दौरान मंत्री ने मौजूद सदर विधायक चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय,मऊ मानिकपुर विधायक आर के सिंह पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव का परिचय अधिकारियों से कराकर कहा कि शासन की योजना का लाभ पात्रों तक न पहुंचा तो कड़ी कार्रवाई होगी। समीक्षा बैठक में कागजी आंकड़ों से दूर रहने को कहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई कर्मचारी सही जानकारी नहीं देते। जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई। इस मौके पर शक्ति प्रताप सिंह तोमर, सुशील द्विवेदी, राजकुमार त्रिपाठी, हरि गोपाल मिश्र, अनिल भार्गव, पंकज अग्रवाल, चंद्र प्रकाश खरे, अश्वनी अवस्थी, रघुनाथ जायसवाल, विकास मिश्रा, तीरथ तिवारी व रामबाबू गुप्ता समेत विभाग के मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंत्री के निर्देश पर लगेंगे शिविर
चित्रकूट। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के आदेश पर शिविर लगाकर वृद्धापेंशन के आवेदन भरवाए जाएंगे। जिसमें 12 अक्टूबर को कर्वी के टाउन हाल और 13 राजापुर के नगर पंचायत एवं 14 को खंड विकास कार्यालय मानिकपुर मे शिविर लगाकर वृद्वा पेंशन आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की आय 46080.00 रुपये एवं शहरी क्षेत्र के लिए 56460.00 रुपये तहसील से जारी वार्षिक आय प्रमाण पत्र मान्य होगा।
शरदोत्सव में लिया भाग
चित्रकूट। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री धर्मनगरी पहुंचकर भगवान कामता नाथ के दर्शन किए। इसके बाद गोयनका घाट में मंदाकिनी नदी की गंगा आरती में भाग लिया। शरदोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के साथ नाना जी देशमुख के कार्यों को देखा।