फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ashok District Panchayat President elected, got certificate

निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष का अशोक को मिला प्रमाण पत्र

Tue, 29 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ashok District Panchayat President elected, got certificate
चित्रकूट। आखिरकार भाजपा के अशोक जाटव को निर्विरोध विजेता का प्रमाणपत्र मिलने पर उनकी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत पर मुहर लग गई। अब वह जिले के तीसरे निर्विरोध जिपंअ होंगे। इसके पूर्व जिले में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल व सपा की ही मैना देवी निर्विरोध अध्यक्ष बन चुकी हैं। भाजपा का पहली बार निर्विरोध अध्यक्ष बना है। मंगलवार को जिपंअ के चुनाव की अधिसूचना के दौरान नाम वापसी का समय तीन बजे तक समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने भाजपा के अशोक जाटव को निर्विरोध अध्यक्ष होने का प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने पत्रकारों को बताया कि जिला पंचायत के सभी 17 सदस्य साथ हैं। सभी के सहयोग से जिले का विकास किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 1997 से भाजपा में कार्य करने का अवसर मिला है। मंडल मंत्री से लेकर प्रदेश मंत्री, जिलाध्यक्ष पद पर चुने जाने से लेकर हमेशा पार्टी का सहयोग रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी, राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल, विधायक आनंद शुक्ला के साथ कार्यकर्ताओं ने भरपूर मदद की है। 16 वर्ष बाद पार्टी को जिपं अध्यक्ष पद का मुकाम मिला है।
विज्ञापन

इस मौके पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, पुरुषोत्तम पांडेय, दिनेश तिवारी, शिवशंकर सिंह, रणवीर सिंह चौहान, पंकज अग्रवाल, प्रेमलाल बाल्मीकि, राजेश जायसवाल, शिवाकांत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड नियमों की उड़ी धज्जियां
चित्रकूट। भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत का जुनून ही था कि प्रमाणपत्र लेने से लेकर स्वागत कार्यक्रम के दौरान कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। मंगलवार की शाम को ठीक तीन बजे जब जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव पार्टी के पदाधिकारियों व जिला पंचायत के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी कक्ष प्रमाणपत्र लेने पहुंचे तो तमाम जिम्मेदार पदाधिकारियों ने न तो मास्क लगाया था और न ही किसी ने गेट के बाहर सैनिटाइज किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed