फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   araajakatatvon ne dampati ko peeta, jevar loote

अराजकतत्वों ने दंपति को पीटा, जेवर लूटे

Sat, 01 Aug 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
araajakatatvon ne dampati ko peeta, jevar loote
मारपीट में घायल युवक व परिजन। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कोतवाली अंतर्गत खरौंध गांव के पास रास्ते में शराब ठेके के पास खडे़ अराजकतत्वों ने बाइक सवार दंपति से मारपीट कर दी। इन्होंने महिला के जेवर लूट लिए। बचाव करने पीछे बाइक से आए युवक के भाई के साथ भी मारपीट की। इससे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

खरौंध निवासी अमित पुत्र कालका रैदास ने बताया कि 30 जुलाई की रात वह पत्नी अंजू और दो छोटे बच्चों के साथ डेरा बड़ारतीर से अपने गांव खरौंध जा रहा था। शराब ठेके के पास अराजकतत्व बाइक पकड़ कर पत्नी को उतारने लगे। मना करने पर युवकों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। पत्नी का मंगलसूत्र और पायल छीन ली। इसी दौरान भाई अनिल आ गया। उसने बचाने का प्रयास किया तो उससे मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने बड़ारतीर गांव के पांच युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed