{"_id":"6a133c4eb54e1956830a37c9","slug":"appeal-to-celebrate-ganga-dussehra-and-bakrid-with-brotherhood-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-131589-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गंगा दशहरा व बकरीद भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गंगा दशहरा व बकरीद भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
Sun, 24 May 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 24 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। आगामी गंगा दशहरा व बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को राजापुर थाना सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें शांतिपूर्वक पर्व मनाने को लेकर अपील की।
एसडीएम फूलचंद यादव ने कहा कि बकरीद पर शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी व खुले स्थानों पर कुर्बानी नहीं होगी। कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों का सुरक्षित ढंग से निस्तारण हो और उन्हें जमीन के अंदर दबाया जाए, इससे स्वच्छता और कानून व्यवस्था बनी रहे। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने कहा कि पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मनोज द्विवेदी, अमित पांडेय, मोहम्मद वसीम, नूरी खान, मोहम्मद बशीर आलम, सिराजुद्दीन, रुस्तम कुरैशी, शमशाद खान, मुन्ना खान, सरवन खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।