फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Anuj Yadav became SP District President of Chitrakoot for the fourth time

चौथी बार चित्रकूट के सपा जिलाध्यक्ष बने अनुज यादव

Wed, 10 Jun 2020 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Anuj Yadav became SP District President of Chitrakoot for the fourth time
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव को ही चौथी बार जिलाध्यक्ष पद सौंपा गया है। बुधवार की शाम को प्रदेश कार्यालय से जारी सूचना के बाद सपा के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। सभी ने कहा कि उनके नेतृत्व से पार्टी मजबूत होगी।
विज्ञापन

वनकट गांव के मुलायम नगर निवासी अनुज सिंह यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अनुज यादव की जिलाध्यक्ष पद के लिए चौथी बार ताजपोशी हुई है। खाटी सपा नेता राजबहादुर सिंह यादव के निधन होने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके घर 5 जून 2013 को आए थे। जो उनके पुत्र अनुज यादव को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा किया था। इसके बाद वह 2 दिसंबर 2016 में जिलाध्यक्ष बने। तीसरी बार 5 जून 2017 में जिलाध्यक्ष बने अब 10 जून 2020 को चौथी बार जिलाध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके प्रति जो विश्वास बनाए रखा है उसमें पूरा खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। लगातार पार्टी के लिए संघर्ष करता रहूंगा। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर गुलाब खां, गौरी शंकर मिश्रा, घन श्याम यादव, नरेंद्र यादव ,मनोज यादव, अरसद खान,अमृत लाल गुप्ता मो. अकील, फराज खान आदि ने खुशी जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed