फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Anshika became district topper by getting 95.6 percent marks

95.6 फीसदी अंक पाकर अंशिका बनीं जिला टॉपर

Fri, 30 Jul 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Anshika became district topper by getting 95.6 percent marks
चित्रकूट। सीबीएसई के इंटरमीडिएट परीक्षा में संत थामस स्कूल की छात्रा अंशिका ने 95.6 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया। केंद्रीय विद्यालय के अभिषेक गुप्ता और दिशांत पौहरिया ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिले के टॉप टेन में नौ छात्रों के बीच एक छात्रा ने सबका मान बढ़ाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर को जैसे ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम आया। केंद्रीय विद्यालय व संत थॉमस स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। टॉप टेन में कुल सात छात्र इन्हीं स्कूलों के हैं। संत थॉमस की अंशिका पांडेय 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। दूसरे व तीसरे नंबर पर केंद्रीय विद्यालय के अभिषेक गुप्ता 95.5 और दिशांत पौहरिया 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसपी अंकित मित्तल, सीडीओ अमित आसेरी, एसडीएम पूजा यादव व डीआईओएस बलिराज राम, जवाहर नवोदय के प्राचार्य धीरेंद्र कुमार झा व संत थॉमस के प्रधानाचार्य डेनिस मस्केंडिस ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन

सद्गुरु पब्लिक स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम
चित्रकूट। सद्गुरु शिक्षा समिति जानकीकुंड में संचालित सद्गुरु पब्लिक हा.से. स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल दिल्ली द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं सद्गुरु ट्रस्ट का नाम रोशन किया है। इस वर्ष कक्षा 12वीं में कुल 67 छात्र सम्मिलित हुए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सद्गुरु शिक्षा समिति की अध्यक्ष उषा जैन एवं ट्रस्टी डा. बीके जैन ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी
चित्रकूट। केंद्रीय विद्यालय के 12वीं के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिेशत सफलता हासिल की है। विज्ञान वर्ग के अभिषेक कुमार गुप्ता ने 95.5 अंक पाकर प्रथम स्थान, दीशांत पौहरिया 95, विकल्प त्रिपाठी 93.83 व स्वाती यादव ने 90.17 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने छात्र, छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाओं व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed