फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Another injured person dies in collision between bus and Bolero on the highway

Chitrakoot News: हाईवे पर बस और बोलेरो की टक्कर में एक और घायल ने दम तोड़ा

Mon, 03 Nov 2025 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 03 Nov 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Another injured person dies in collision between bus and Bolero on the highway
28 सीकेटीपी-1- परिचय- सड़क हादसे के बाद गमगीन परिजन व ढांढस देती महिलाएं ।संवाद
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली अंतर्गत खोह के पास रात को हुए सड़क हादसे का शिकार हुए सगे दो भाइयों के पिता ने सोमवार को प्रयागराज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऐसे में इस घटना में मृतकों की संख्या चार हो गई है। जबकि तीन घायलों का प्रयागराज व एक का लखनऊ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हाईवे पर रविवार की रात को कर्वी की ओर से जा रही रोडवेज बस की मानिकपुर की ओर से आ रही बोलेरो से आमने सामने टक्कर हो गई थी। इसमें एक ही परिवार के तीन बालकों की मौत और पांच अन्य परिजन घायल हो गए थे। घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया था। सोमवार को घायलों में कैंप का पुरवा गढीवा निवासी राजा भइया (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके पूर्व राजा भइया के पुत्र सुभाष (6), पुत्र मोहित (10) व भतीजे रोहित (15) की मौत रविवार की रात को हो चुकी थी। घायलों में राजा भइया की पत्नी शोभा देवी, पुत्री संध्या, अर्जुन की पुत्री अभिलाषा व ओंकार का प्रयागराज में इलाज जारी है।
विज्ञापन

इसके अलावा अर्जुन का इलाज लखनऊ में हो रहा है। जानकारी के बाद सांसद कृष्णापटेल, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह, विधायक अनिल प्रधान, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र पीड़ित परिजनों से मिले और परिजन को ढांढस बंधाया। शासकीय मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
घटना पर सीएम ने जताया शोक, डीएम-एसपी पहुंचे घटनास्थल
चित्रकूट। बस और बोलेरो की टक्कर में चार की मौत व पांच घायल की जानकारी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों का इलाज समय से कराएं। पीड़ित परिजनों को शासकीय मदद दिलाई जाए। दोषियों पर कार्रवाई कराई जाए। सोमवार को डीएम पुलकित गर्ग ने एसपी अरुण कुमार सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने नेशनल हाईवे (एनएच) को रोड किनारे झाड़ियां कटवाने, जो ब्लैक स्पॉट है प्रतिरोध साइनेज डिवाइडर और ब्रेकर बनवानें। घायलों के इलाज तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उनके संग एसडीएम पूजा साहू, एएसपी सत्यपाल सिंह मौजूद रहे। (संवाद)

------------------------------

28 सीकेटीपी-1- परिचय- सड़क हादसे के बाद गमगीन परिजन व ढांढस देती महिलाएं ।संवाद

28 सीकेटीपी-1- परिचय- सड़क हादसे के बाद गमगीन परिजन व ढांढस देती महिलाएं ।संवाद

28 सीकेटीपी-1- परिचय- सड़क हादसे के बाद गमगीन परिजन व ढांढस देती महिलाएं ।संवाद

28 सीकेटीपी-1- परिचय- सड़क हादसे के बाद गमगीन परिजन व ढांढस देती महिलाएं ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed