{"_id":"64bec476f6b50278b20b1857","slug":"anna-cattle-should-not-be-seen-on-the-roads-dm-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-539-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए अन्ना मवेशी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए अन्ना मवेशी : डीएम
Tue, 25 Jul 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- १
सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए अन्ना मवेशी : डीएम
जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट । डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सत्येंद्र नाथ से कहा कि प्रमुख चौराहों पर सिग्नल व्यवस्था, जेब्रा क्रासिंग फुटपाथ आदि जो परिवहन विभाग व यातायात विभाग द्वारा जगह चिन्हित की गई वहां पर तत्काल कार्यों को करा दिया जाए। इसके अलावा जिन मुख्य सडक़ों पर पुलिया या पुल संकरे हैं वहां पर भी साइन बोर्ड लगाएं। डीएम ने एआरटीओ व यातायात विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल फोन का प्रयोग, रांग साइड ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग, ओवर लोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सडक़ सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन चल रहा है। उसमें सभी संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए अभियान चलाकर जन जागरूकता के कार्यक्रम कराये जाएं।
उन्होंने एडीएम, खंड विकास अधिकारियों व अधिशासी अधिकारियों से कहा कि किसी भी दशा में अन्ना पशु सडक़ों पर नहीं घूमना चाहिए। इस मौके पर एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम राजापुर प्रमोद कुमार झा, मानिकपुर एसडीएम रामजन्म यादव, बीएसए लव प्रकाश यादव, डीएसओ संजय मिश्रा, खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, एआरटीओ विवेक कुमार शुक्ल आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।