फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Angry young man swings on the noose due to the fight in his in-laws house

Chitrakoot News: ससुराल में हुई मारपीट से क्षुब्ध युवक फंदे पर झूला

Thu, 20 Jul 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 20 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Angry young man swings on the noose due to the fight in his in-laws house
चित्रकूट । ससुराल गए युवक का ससुरालियों से विवाद हुआ। घर आने पर पत्नी से मारपीट के बाद क्षुब्ध युवक फंदे पर झूल गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम पहुंची और परिजनों की मदद से शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली अंतर्गत अहिरनपुरवा निवासी छोटू यादव ने बताया कि सोमचंद्र उर्फ बऊवा (22) राजकोट में रहकर मजदूरी करता था। वह 11 जुलाई को राजकोट से गांव आया था। उसकी पत्नी मालती देवी एक महीने पहले मायके बकटा बुजुर्ग गांव गई हुई थी। वह पत्नी को लेने 12 जुलाई को ससुराल गया था। जहां उसका झगड़ा ससुरालीजन व पत्नी से हुआ था। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसकी पिटाई भी की। इसके बाद वह किसी तरह पत्नी को घर ले लाया था। मंगलवार की शाम को भी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर वह कमरा बंदकर साड़ी से फंदे पर झूल गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर कोतवाल गुलाब त्रिपाठी मय फोर्स पहुंचे और शव को नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के एक पुत्री है। वह दो भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी गुलाब चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घरेलू कलह के चलते युवक ने फंदे पर झूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed