फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Angry teenager swings on noose for not getting bike

Chitrakoot News: बाइक न मिलने पर नाराज किशोर फंदे पर झूला

Sat, 22 Apr 2023 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Angry teenager swings on noose for not getting bike
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के रानीपुर कल्याणगढ़ गांव में पिता द्वारा बाइक न देने से नाराज नाबालिग पुत्र ने घर के अंदर फंदे से झूल गया। आनन-फानन परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रानीपुर कल्याणगढ़ निवासी चाचा सत्यनारायण यादव ने बताया कि कुशल (17) पुत्र छेदीलाल यादव गुरुवार को पिता से खराब मोबाइल बनवाने की मांग कर रहा था। इसके लिए बाइक लेकर मानिकपुर जाने की जिद कर रहा था। पिता ने बाइक देने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध कुशल घर के अंदर धन्नी में रस्सी से फंदे पर झूल गया। छोटी बहन रश्मि ने देखा तो चिल्लाकर परिजनों को आवाज लगाई। आनन-फानन परिजनों ने फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

चाचा ने बताया कि उसे बाइक ठीक से चलानी नहीं आती थी और नाबालिग भी था। इस कारण पिता ने उसे बाइक देने से मना कर दिया था, लेकिन उसने यह कदम उठा लिया। उन्होंने बताया कि वह दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। मां ललिता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक कुशल अपने पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed