फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Andhawa won the tournament by defeating Mau by 33 runs

Chitrakoot News: अंधावा ने मऊ को 33 रनों से हराकर जीता टूर्नामेंट

Tue, 25 Feb 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Andhawa won the tournament by defeating Mau by 33 runs
राजापुर (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंभेट भैरम बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया। अंधावा टीम ने मऊ को 33 रनों से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जय मां अंधेश्वरी अंधावा टीम के शुभम गिल ने 48, अंकुल ने 31, रितेश ने 21, राम ने 26, आलोक के 14 रनों के दम पर में निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में मऊ की तरफ से प्रांशु, अंकित, विनोद ने चार ओवर में दो-दो विकेट और मनु ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

जवाब में मऊ के प्रियांशु ने 57, टिंकू ने 20, मनु ने 21, विनोद के 17 रनों के बाद टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी और 33 रनों से फाइनल मुकाबला हार गई। अंधावा की ओर से गेंदबाज शुभम ने एक विकेट, हिमांशु व दीपू ने दो-दो विकेट हासिल किया। मुख्य अतिथि मऊ मानिकपुर के विधायक अविनाश चंद द्विवेदी के छोटे भाई पिंटू द्विवेदी ने विजेता टीम अंधावा को 51000 और उपविजेता टीम मऊ को 21000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मैन ऑफ द सीरीज में प्रियांशु को मोबाइल फोन दिया। क्राइम इंस्पेक्टर विनय विक्रम सिंह, आयोजक अश्वनी द्विवेदी, अमित मिश्रा, पूर्व प्रधान शेषनारायण उपाध्याय, शुभम उपाध्याय, राकेश तिवारी, प्रकाश तिवारी, अनुज तिवारी, राजेश तिवारी, रामविलास गौतम,अजय तिवारी, गंगासागर यादव, भास्कर पांडेय, कमलाकांत त्रिपाठी, अरुण मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed