फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   An uncontrolled truck crushed two friends riding a bike, the bike dragged on the road for 30 meters

Chitrakoot News: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, 30 मीटर तक सड़क पर घिसटी बाइक

Thu, 21 Aug 2025 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
An uncontrolled truck crushed two friends riding a bike, the bike dragged on the road for 30 meters
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल गई, वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चालक ने ट्रक के इमरजेंसी ब्रेक लगाया तो टायर में आग लग गई। इससे ट्रक खड़ा कर चालक भाग गया। ट्रक में टायर के अलावा कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना के दौरान तेज रफ्तार ट्रक के अगले हिस्से में फंसी बाइक व एक युवक लगभग 30 मीटर तक सड़क पर घसीटते चला गया। एक कंप्यूटर आपरेटर व दूसरा दूसरे राज्य में ठेकेदारी करता था। जो दो दिन पहले ही गांव आया था।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के चंदहा निवासी रामनरेश ने बताया कि उसका भाई रामसजीवन उर्फ मुन्नू दमन राज्य में पीबीसी में ठेकेदारी करता था। जो 17 अगस्त को गांव आए थे। कर्वी के कालूपुर पाही में मकान बनाकर रहते थे। भाई की कार खराब थी तो उसको बेड़ी पुलिया के एक गैराज में बनने के लिए दिया था। मंगलवार की रात करीब सवा दस बजे भाई अपने पड़ोसी कालूपुर निवासी लवकुश सोनी उर्फ माेंटी (30)के साथ कार लेने जा रहे थे। चक माली के पास पहुंचते ही ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनों के चीथड़े उड़ गए। पुलिस दोनों को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल गई लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ट्रक के टायर में आग लगने से चालक ने खड़ा कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को शिवरामपुर के पास कब्जे में ले लिया है। चालक को भी हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

रामनरेश ने बताया कि उसके भाई रामसजीवन पाल उर्फ मुन्नू (45) को सुनियोजित तरीके से ट्रक से कुचला कर हत्या की आशंका जताई है। इस बात को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में काफी देर तक हंगामा हुआ। सूचना पर कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह सहित कई थानों की पुलिस पहुंची और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नू के मौत की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी शिवकन्या देवी, दो बेटा रोहित, मुकेश, दो बेटी अनीषा व रीनू देवी का हाल बेहाल है। वहीं लवकुश जिला उद्योग केंद्र में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत था। मौत से उसकी पत्नी दीपिका देवी उर्फ गुनगुन, बेटा दिव्यांश, नन्हा व चार बहन शिवकांती, रेखा, आरती, अंजू सोनी बेहाल हो गई। सभी रो रो कर बेहोश हो जा रही थी। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। लवकुश इकलौता था वह बेहद मिलनसार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed