{"_id":"66eb2f9019cf5156ac09c454","slug":"an-innocent-child-died-of-fever-three-were-admitted-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109634-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुखार से मासूम की मौत, तीन भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुखार से मासूम की मौत, तीन भर्ती
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में बुधवार को बुखार से पीड़ित मासूम की मौत हो गई। इसके अलावा तीन मरीजों को भर्ती कराया गया है।
कर्वी कोतवाली क्षेत्र के तरौहा के शिवपूजन के नौ माह के पुत्र शिवा की बुधवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसे दो दिन से बुखार आ रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था बुधवार को ज्यादा हालत खराब हो गई थी। इसी क्रम में पहाड़ी के रमयापुर निवासी रम्मू पटेल (23), चकला राजरानी निवासी बुधिया देवी (45) व सरैंया निवासी संतोष कुमार (25) को परिजनों ने बुखार व पेटदर्द से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
उधर जिले की सीमा से सटे सेमरहा गांव में फैले डायरिया को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को फिर गांव पहुंची। गांव में छह मरीज मिले। उनकी हालत में सुधार बताया गया है। मझगवां अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रूपेश सोनी ने बताया कि अस्पताल में भी भर्ती मरीजों की हालत में सुधार हो गया है।उन्हें गांव भेज दिया गया है। गांव के गंदगी व जल भराव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग का छिडक़ाव कराया गया है।