{"_id":"6660bbd45186ac88930a4558","slug":"an-innocent-child-died-of-fever-ten-patients-were-admitted-due-to-vomiting-and-diarrhea-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107414-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुखार से मासूम की मौत, उल्टी दस्त से दस मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुखार से मासूम की मौत, उल्टी दस्त से दस मरीज भर्ती
विज्ञापन
चित्रकूट। गर्मी अधिक पड़ने से जिला अस्पताल में बुखार, पेट दर्द व डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को दस मरीज भर्ती हुए। इसके अलावा बुखार से पीड़ित मासूम की मौत हो गई।
करीब दो सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में उल्टी दस्त व पेट दर्द से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में अधिक भर्ती हो रहे हैं। भरतकूप थाना क्षेत्र के बंदरी निवासी विनोद कुमार का पांच वर्षीय पुत्र कल्लू को उसके दादा शंकर ने बुखार आने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
उधर, चितरा गोकुलपुर निवासी अनीसा (35), बघवारा निवासी शिवऔतार (33), कसहाई निवासी सविता (22), सिद्धपुर निवासी पूजा (34), नागर निवासी रामस्वरूप की आठ वर्षीय पुत्री अंजू, सिविल लाइन निवासी हीरालाल का 15 वर्षीय पुत्र हरिओम, सिद्धपुर निवासी श्याममूरत का चार वर्षीय पुत्र अंश, रानीपुर भट्ट निवासी शिवमंगल (60), भंभई निवासी गुलबसिया (35) व औदहा निवासी पूनम देवी (34) को उल्टी दस्त व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।