{"_id":"610197158ebc3e584968a876","slug":"ambulances-ran-from-private-drivers-got-relief-chitrakoot-news-knp642973186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं माने कर्मचारी तो प्राइवेट चालकों से दौड़ाई एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं माने कर्मचारी तो प्राइवेट चालकों से दौड़ाई एंबुलेंस
विज्ञापन
Ambulances ran from private drivers, got relief
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती देख प्राइवेट चालकों से एंबुलेंस का संचालन कराया। बुधवार को भी हड़ताल जारी रही। मांगे पूरी न होने पर एंबुलेंस चालकों का विरोध बढ़ता जा रहा है।
एंबुलेंस कर्मचारियों ने बुधवार को एनएचएम में समायोजन को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा है। कहाकि पांच दिनों से लगातार मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। प्रशासन ने पहुंचकर सभी एंबुलेंस ले आए और खोह में खड़ा करा दिया। कर्मचारी मांगे पूरी न होने तक हड़ताल की जिद पर अड़े हैं। इधर बुधवार की देर शाम जिला प्रशासन ने प्राइवेट वाहन चालकों से एंबुलेंस का संचालन शुरू करा दिया है। जिससे कई मरीजों को राहत मिली है। उधर एडीएम जीपी सिंह और अपर सीएमओ डा. इम्त्यिाज अहमद ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव पड़ रहा था। इसके लिए प्राइवेट चालक व एक सहयोगी को इमर्जेंसी में बुलाकर एंबुलेंस से मरीजों को भेजा गया।
वहीं धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष संजय गुर्जर, राजेंद्र कुमार, अमित कुमार, अवनीश पटेल, अनिरुद्ध सिंह, रामसजीवन, नवीन आदि मौजूद रहे।