फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Amavasya fair today, trucks and dumpers banned from entering the city from 29 to 31

Chitrakoot News: अमावस्या मेला आज, ट्रक व डंपरों के 29 से 31 तक शहर में घुसने पर रोक

Sun, 29 Dec 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Amavasya fair today, trucks and dumpers banned from entering the city from 29 to 31
चित्रकूट/खोही। पौष मास की सोमवती अमावस्या डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु धर्मनगरी आ गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक भारी वाहनों ट्रकों और डंपरों के कर्वी मुख्यालय में घुसने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को गुप्त गोदावरी के पास जाम लगने से श्रद्धालुओं को परेशान रहे। मेला क्षेत्र में यूपी-एमपी के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम और एसपी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन

अपर एसपी चक्रपाणि ने पुलिसकर्मियों को को श्रद्धालुओं से नम्रतापूर्वक व्यवहार करने के लिए कहा। उधर, यूपी सीमा में चित्रकूट जिला मुख्यालय में बड़े वाहनों के अंदर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। 29 दिसंबर सुबह 6 बजे से 31 दिसंबर की रात 12 बजे तक प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। लोढ़वारा मोड़ राजापुर मार्ग पर सुबह साढ़े छह से रात साढ़े नाै बजे तक, रेहुटिया रेलवे क्रॉसिंग के पूर्व प्रयागराज रोड पर सुबह साढ़े छह बजे से रात 10 बजे तक, खोह पुलिस लाइन से तिराहा से मानिकपुर रोड पर सुबह साढ़े छह बजे से से रात साढ़े10 बजे तक, शेषापुरवा मोड़ सोनेपुर सतना रेड पर साढ़े छह से रात साढ़े 10 तक, बेड़ी पुलिया बांदा रोड पर सुबह साढ़े छह से रात 11 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed