फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Allegations of robbery from roadways driver-operator

Chitrakoot News: रोडवेज चालक-परिचालक से लूट का आरोप

Sat, 03 Jun 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 03 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Allegations of robbery from roadways driver-operator
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के शहर की मंदाकिनी पुल के पास दिन दहाड़े रोडवेज बस में सवार बदमाशों ने चालक व परिचालक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पर बदमाशों ने बस के शीशे व दरवाजे को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। बदमाश करीब 15 हजार रुपये ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम पांच बजे जीरो रोड डिपो की बस बांदा से प्रयागराज की ओर जा रही थी। जैसे ही चित्रकूट जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दुग्ध डेयरी के पास पहुंची तो बस में सवार तीन बदमाश परिचालक व चालक के साथ मारपीट करने लगे। बस में 15 अन्य यात्री बैठे थे सभी ने विरोध किया लेकिन एक बदमाश परिचालक के साथ लूटपाट की।
विज्ञापन

बस में बैठी सवारियां घटना के बाद किसी तरह जान बचाकर भाग निकलीं। घटनास्थल पर सीओ हर्ष पांडेय, सीतापुर चौकी प्रभारी जनार्दंन सिंह व कर्वी कोतवाली की पुलिस टीम पहुंची। लोहगरा पुरेवैश प्रयागराज निवासी परिचालक नागेंद्र सिंह व गोलही करछना प्रयागराज निवासी चालक लोकमणि मिश्रा ने बताया कि बांदा से तीन बदमाश चढ़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबध में सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि बस सवार दो यात्री से परिचालक का अतर्रा के पास विवाद हुआ था। मंदाकिनी पुल के पास पहुंचने पर आरोपियों ने कुछ और साथियों को बुला लिया और मारपीट हुई। अभी परिचालक ने लूट की तहरीर नहीं दी है। भागे आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed