{"_id":"69011b5e018bb18e080ad473","slug":"allegations-of-luxury-in-the-name-of-investigation-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-122564-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जांच के नाम पर ऐशो आराम करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जांच के नाम पर ऐशो आराम करने के आरोप
Wed, 29 Oct 2025 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। 43 करोड़ के हुए ट्रेजरी घोटाले को लेकर सपा व कांग्रेस राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ने ऑडिट जांच टीम पर रिश्वत लेकर जांच रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया। बताया कि हर साल ऑडिट होता है तो फिर जांच टीम वालों ने घोटाले को सार्वजनिक क्यों नहीं किया।
आरोप है कि अधिकारी जांच के नाम पर ऐशो आराम कर चले जाते हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज मिश्रा ने धीमी जांच के लिए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जताई है। कहा कि इस पूरे प्रकरण पर अनियमितता शुरू होने के वर्ष से अब तक सारे जिलाधिकारियों,पुलिस अधीक्षकों,वरिष्ठ कोषाधिकारियों,सहायक कोषाधिकारियों सहित पटल सहायकों आदि पर सुसंगत धाराओं पर रिपोर्ट दर्ज की जाए और मामले की जांच सीबीआई अथवा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के नेतृत्व में गठित उच्च न्यायिक आयोग से कराई जाए।