फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Allegations of extortion in night shelter

Chitrakoot News: रैन बसेरे में वसूली के लगाये आरोप

Sun, 18 Aug 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Allegations of extortion in night shelter
चित्रकूट। शहर के टेंपो चालकों ने सीतापुर कस्बा स्थित रैनबसेरा में वाहन पार्किंग के नाम की जा रही वसूली का तहसील परिसर में प्रदर्शन कर विरोध किया। एसडीएम सौरभ यादव को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। स्थानीय फुटकर दुकानदारों ने आरोप लगाया कि रैनबसेरा में मौजूद ठेकेदार व उसके कर्मचारी जबरन वसूली कर दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन

टेंपो चालक रामलखन, पट्टू सोनकर रामबाबू ने बताया कि सीतापुर कस्बा के रैनबसेरा में नगर पालिका के मध्यम से टेंपो स्टैंड खोला गया है। जहां टेंपो चालकों से अवैध वसूली की जाती है। विरोध करने पर लाठी डंडे लेकर मारपीट भी की जाती है। रैन बसेरा के पास छोटी दुकान व ठेलिया चलाने वाले दुकानदार कैलाश, जितेंद्र, अर्जुन, सुरभी ने कहा कि बाहर से आने वाली टूरिस्ट बसों से भी निर्धारित रेट से अधिक धनराशि वसूली जाती है।
विज्ञापन

सड़क किनारे टेंपो खड़ा करने के बाद भी उनको वहां से भगा दिया जाता है। इस मामले में वाहन स्टैंड के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अवैध वसूली में रोक लगाई जाए। इस मौके पर अजय पटेल, श्याम, राजकिशोर, बबलू, दीनदयाल, घनश्याम, लवलेश, पवन, सूरज, सलमान, दीपू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed