फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Allegation of discrimination in measurement of four lane road construction

Chitrakoot News: फोरलेन सड़क निर्माण की नापजोख में भेदभाव का आरोप

Mon, 25 Sep 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 25 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Allegation of discrimination in measurement of four lane road construction
चित्रकूट। शहर के पटेल तिराहे से देवांगना मार्ग तक के फोरलेन बनने वाली सड़क के लिए विभागीय नापजोख शुरु हो गई है। सोनेपुर व तेजीपुर समेत इस मार्ग से जुडे गांव के निवासियों ने आरोप लगाया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र में मानक कम ज्यादा लिया जा रहा है। सोमवार को स्थानीय निवासियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इन दिनों सड़क चौडीकरण के कार्य की रुपरेखा बनाने के लिए पीडब्लूडी के कर्मचारियों द्वारा नापजोख शुरु कर दी गई है। कहीं मुख्य सड़क से 33 फिट तो कहीं 50 और 75 फिट की नाप व निशान लगाने को लेकर सड़क किनारे बने मकान स्वामियों की दिल की धड़कने तेज हो गई हैं। छत्रपति शाहू जी महिला महाविद्यालय की प्रबंधक रश्मिदेवी की अगुवाई में गुड्डू पटेल, संगम सिंह, रमेश, दीपक सिंह, सिपाहीलाल, रामसुहावन, पुनीता, विजय, घनश्याम आदि ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया किनापजोख में भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed