फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Allegation of construction by illegal encroachment on temple land

Chitrakoot News: मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण का आरोप

Sat, 04 May 2024 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Allegation of construction by illegal encroachment on temple land
चित्रकूट। भरतकूप के एतिहासिक मंदिर की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराने का ग्रामीणों ने विरोध किया। कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर निर्माण कार्य रूकवाने की मांग की है। आरोप लगाया कि मंदिर के महंत के साथ कुछ राजस्वकर्मियों की भी मिलीभगत है।
विज्ञापन

सदर ब्लाक क्षेत्र के भारतपुर तरांव निवासी सुखलाल, चुन्नूराम सिंह, कमल गुप्ता, श्याम किशोर पटेल, लल्लू आदि शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। डीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि भरतकूप मंदिर की भूमि पर महंत व उसके कुछ खास लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस पर जबरन निर्माण भी कराया जा रहा है। आरोप लगाया कि इस काम में प्रभाव के चलते कुछ राजस्वकर्मी भी शामिल हैं। इसके चलते कई बार पहले काम रूकवाने के बावजूद अब अवैध निर्माण फिर से शुरु हो गया है।
विज्ञापन

इस मामले में ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की है। साथ ही कहा कि कब्जा करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम अभिषेक आनंद ने मामले की जानकारी कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed