फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Akhilesh Yadav took cognizance of the brutal murder of a girl child in Chitrakoot

चित्रकूट में बालिका की निर्मम हत्या मामले को अखिलेश यादव ने लिया संज्ञान

Thu, 12 Mar 2020 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav took cognizance of the brutal murder of a girl child in Chitrakoot
फोटो- 5 आर - चित्रकूट के खंडेहा गांव में बालिका की हत्या मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। मऊ के खंडेहा गांव में दस साल की बालिका की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या मामले को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संज्ञान में लिया है। उनके निर्देश पर जिले की छह सदस्यीय टीम पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंची और घटना की पूरी रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को सपा मुख्यालय भेजी जाएगी। रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया टीम के सदस्यों का मानना है कि मऊ क्षेत्र में कानून व्यवस्था कमजोर है। तीन दिन होेने के बाद भी पुलिस मासूम के हत्यारों की खोजबीन नहीं कर पाई है। इस हत्या के चार दिन पूर्व शराब पीने पहुंचे कुछ युवकों ने मृतका के पिता को सौ रुपये देकर कहा था कि होली तक अब इधर मत आना। इसके बाद वह लोग खेत के आसपास मौजूद रहते थे। संभावना है कि इन्हीं में से किसी ने मासूम की हत्या की होगी। जांच टीम ने मृतका के परिजनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से बीस लाख रुपये का मुआवजा दिलाने को कहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मऊ थानाक्षेत्र के खंडेहा गांव में होली के दिन मंगलवार की शाम को गांव निवासी ब्रजलाल मौर्य की कक्षा पांच में पढ़ने वाली बेटी आरती मौर्य (10) की अज्ञात लोगों ने खेत के पास ही धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। निर्ममतापूर्वक उसके चेहरे व शरीर के ऊपरी हिस्से मेें कई जगह वार कर घायल किया था। इसके बाद उसे खेत के पास ही कम पानी वाले कुएं में फेंककर भाग गए थे। इस मामले को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संज्ञान में लेकर बृहस्पतिवार को छह सदस्यीय जांच टीम बनाकर रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव के नेतृत्व में पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डा. निर्भय सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष माताप्रसाद कुशवाहा की छह सदस्यीय टीम गुरुवार की शाम को खंडेहा गांव पहुंची। पीड़ित ब्रजलाल मौर्य व उसके परिजनों से एक घंटे तक बातचीत की। इसके अलावा घटनास्थल जाकर अन्य ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद मुख्यालय लौटी सपा की टीम ने बताया कि इस हत्याकांड से पूरे गांव व आसपास भय का माहौल है। सभी का पुलिस की हीलाहवाली की बात कही गई है। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों का पता नहीं लगा पाई। हत्या का समय लगभग चार से छह बजे के बीच का बताया गया है। इससे यह साबित होता है कि दिनदहाड़े हत्यारों ने बालिका को मारा फिर खेत से ही घसीटकर कुएं तक ले जाकर फेंक दिया। पुलिस को निर्देश दिए कि आरोपियों की तलाश करें। जिन्होंने कुछ दिन पहले बच्ची के पिता को सौ रुपये देकर कहा था कि होली तक खेत की ओर आने की जरूरत नहीं है। कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को बीस लाख रुपये का मुआवजा दे। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह रिपोर्ट अगले 24 घंटे में सपा मुख्यालय भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed