फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Agricultural scientist had direct dialogue with farmers

Chitrakoot News: कृषि वैज्ञानिक व अधिकारियों ने किया किसानों से सीधा संवाद

Thu, 05 Jun 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Agricultural scientist had direct dialogue with farmers
खोही (चित्रकूट)। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत चित्रकूट मप्र के पाल, अहिरगांव व मौहारी कटरा गांव में किसानों से सीधा संवाद किया गया। दीनदयाल शोध संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, पशुपालन विभाग के कर्मचारी किसानों के साथ नई तकनीकियों के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसानों से चर्चा के दौरान उनके किए गए प्रश्न पर प्राकृतिक खेती, शून्य बजट पर आधारित कृषि जैविक खेती पर चर्चा की गई। साथ ही मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, नरवाई प्रबंधन, फसल चक्र तथा हरी खाद के साथ में आधुनिक कृषि यंत्रों पर विस्तार से चर्चा की एवं ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय एवं राज्यीय योजनाएं भी बताई गई। कृषि विभाग के साथ अन्य सहयोगी विभाग, उद्यान विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने आगामी खरीफ फसलों की खेत की तैयारी कैसे की जाए, कृषि की उन्नत तकनीकियों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर एवं प्रसार वैज्ञानिक डॉ. पंकज शर्मा, विजय प्रताप सिंह , आदित्य तिवारी , दिव्यानी सिंह , प्राची पटेल , प्रियंका पांडेय , मृगांक्षी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed